निर्मला सीतारमण ने जारी किया अर्थिक सर्वेक्षण, कल लोकसभा में पेश होगा बजट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत हुई। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 (Economic Survey 2019 20) पेश किया। इसके बाद लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 1 फरवरी को लोकसभा में पेश करेंगी।

लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद संसद की कार्यवाही को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 (Economic Survey 2019-20) पेश किया।

संसद में साइकल से पहुंचे भाजपा नेता विजय गोयल। साइकल पर लगे बैनर में लिखा ‘सीएए पर पर्यावरण को प्रदूषित न करें’। बता दें कि आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है।

हमें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि किसी भी विचारधारा के नेता या समर्थक होने से पहले हम देश के नागरिक हैं। हमारे देश की प्रतिष्ठा हमारी दलीय प्रतिबद्धताओं से कहीं बढ़कर है: राष्ट्रपतिबदलते समय में, देश की रक्षा से जुड़ी नई और जटिल चुनौतियों का सामना करने के लिए मेरी सरकार, सेनाओं को और भी सशक्त, प्रभावशाली और आधुनिक बना रही है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defence Staff) की नियुक्ति इसी दिशा में उठाया गया कदम है। मेरी सरकार ने आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट दी हुई है: राष्ट्रपति

देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम के कारण चंद्रयान-2 ने देश के युवाओं में टेक्नोलॉजी के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है। मेरी सरकार द्वारा चंद्रयान-3 को स्वीकृति दी जा चुकी है। ISRO द्वारा मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम- गगनयान पर तेजी से कार्य हो रहा है: राष्ट्रपति

मेरी सरकार भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दुनियाभर से आने वाली चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत है। हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 450 बिलियन डॉलर से भी ऊपर के ऐतिहासिक स्तर पर है: राष्ट्रपति

मेरी सरकार, महिला स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रयास कर रही है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों की पहचान करने के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया गया है

– राष्ट्रपति ने सीएए पर बोलते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि संसद के दोनों सदनों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून बनाकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा किया गया है। मैं पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए, विश्व समुदाय से इसका संज्ञान लेने और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह करता हूं। मेरी सरकार यह एक बार फिर साफ करती है कि भारत में आस्था रखने वाले और भारत की नागरिकता लेने के इच्छुक दुनिया के सभी पंथों के व्यक्तियों के लिए जो प्रक्रियाएं पहले थीं, वे आज भी वैसी ही है: राष्ट्रपति

आर्थिक सर्वेक्षण पर मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा कि हमारी टीम ने बहुत मेहनत की है। टीम ने छह महीने में दूसरा आर्थिक सर्वेक्षण तैयार किया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com