बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दुबई में आखिरी सांस ली। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में एक फैमिली वेडिंग अटेंड करने गई थीं। श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में है।
श्रीदेवी के निधन से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रीदेवी अंतिम बार दिखाई दी थीं।
श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। फैंस सहित पूरा बॉलीवुड सदमें में है। श्रीदेवी के परिवार के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा।
अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं। फैंस का कहना है कि वो ये सुनकर अभी भी शॉक्ड हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी का काफी बड़ा योगदान रहा है। श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया। मॉम उनकी आखिरी फिल्म थी। श्रीदेवी को 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal