नासा की महिला वैज्ञानिक ने रचा इतिहास

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की महिला वैज्ञानिक क्रिस्टिना कोच ने लगातार एक ही फ्लाइट में 288 दिन अंतरिक्ष में बिताकर शनिवार को इतिहास रच दिया है। छह फरवरी 2020 को वे वापस पृथ्वी पर लौटेंगी तो अंतरिक्ष में 328 दिन से अधिक समय बिता चुकी होंगी। 14 मार्च 2019 को इन्होंने नासा के लिए फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। इससे पहले सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री मार्क केली ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में लगातार 438 दिन बिताया था।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रहते हुए क्रिस्टिना कोच अंतरिक्ष में चार बार स्पेसवॉक कर चुकी हैं। 18 अक्टूबर को पहली बार कोच ने अपनी साथी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर के साथ स्पेसवॉक किया था। मालूम हो कि 15 महिला वैज्ञानिकों ने स्पेसवॉक किया है लेकिन हर बार उनके साथ पुरुष अंतरिक्ष यात्री थे। कोच और जेसिका ने बिना किसी पुरुष साथी के स्पेसवॉक किया था।

अंतरिक्ष यात्री होने के साथ क्रिस्टिना को योग करना, दौड़ना, पर्वतारोहण, नाव चलाने के साथ फोटोग्राफी करने और घूमने का शौक है।

अमेरिकी महिला अंतरिक्ष यात्री पेगी विंस्टन अमेरिका के इतिहास में 665 दिन अंतरिक्ष में गुजार चुकी हैं। हालांकि उन्होंने ये समय पांच अलग-अलग फ्लाइटों के जरिए बिताया है। क्त्रिस्स्टिना कोच पेगी को अपना आदर्श मानती हैं उन्हें अपनी हीरोइन कहती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com