अगर आप कुछ मीठा और जल्दी बनने वाला नाश्ता करना चाहते हैं तो चीनी का पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन है। बच्चों को भी ये खूब पसंद आता है।
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
गेहूं का आटा 2 कप
घी या तेल
चीनी स्वादानुसार
पानी
विधि :
गेहूं के आटे में थोड़ा सा घी और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
इसके बाद आटे को 20 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।
अब मीडियम साइज की लोइयां बना लें।
एक लोई को बेलकर रोटी जितना फैलाएं।
इसके ऊपर 1 से 1.5 चम्मच चीनी फैलाएं और चाहें तो थोड़ा घी भी डाल सकते हैं।
चीनी डालने के बाद रोटी को चारों तरफ से मोड़कर फिर से हल्का बेल लें ताकि चीनी अंदर रह जाए।
अब गर्म तवे पर पराठे को डालें।
दोनों तरफ से सुनहरा होने तक घी लगाकर सेक लें।
गरमा गरम पराठा तैयार है।
इसे दूध दही या फिर मक्खन के साथ खा सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal