Wednesday , 1 July 2026
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Advertise
  • Contact
  • Quick Links

Live HalchalLive Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal

  • Home
  • बड़ीखबर
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • इलाहाबाद
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • बिहार
    • गुजरात
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • कारोबार
  • कैरियर
    • शिक्षा
    • जॉब्स
  • खेल
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • सेलिब्रिटी
    • खाना -खजाना
  • जीवनशैली
    • गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • मोबाइल apps
    • सोशल नेटवर्किंग
  • अध्यात्म
    • धर्म
    • राशिफल

नाश्ते में चने की दाल की ऐसे बनाए… क्रिस्‍पी पूरियां

February 23, 2020 खाना -खजाना, रेसिपी

अगर आपका नाश्ते में कुछ कुरकुरा खाने का मन हैं तो इस बार अपने और परिवार के लिए चने की दाल की पूरियां बनाएं। चने की दाल से बनी पूरियां इतनी टेस्टी होती हैं कि बड़ों से लेकर बच्चे तक इसे बहुत चाव से खाएंगे। जी हां यह खाने में बहुत ही क्रिस्‍पी और टेस्‍टी लगने के साथ ही इसे बनाना बहुत ही आसान होता है और चाय के साथ नाश्‍ते का यह बेस्‍ट ऑप्‍शन है। वैसे तो ये पूरियां बिना किसी सब्‍जी के भी अच्‍छी लगती है, लेकिन आप चाहे तो इसे किसी सब्‍जी या चटनी के साथ भी खा सकती हैं।

साथ ही अगर आपके मन में रोजाना सुबह यह सवाल आता है कि बच्‍चे के नाश्‍ते के लिए क्‍या बनाया जाए, जिसे वह चाव से खाएं और उसे जरूरी पोषक तत्‍व भी मिलें। तो आप चने के दाल की पूरी बना सकती हैं क्‍योंकि यह क्रिस्‍पी और मसालेदार पूरी उसे बहुत पसंद आएगी। आज हम आपको चने दाल से बनने वाली पूरी की रेसिपी बताने वाले हैं। तो आइए इसे बनाने का आसान तरीका जानें।

आटा- 1 कप

चना दाल- 1/2 कप

जीरा- 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

धनिया पाउडर- 1 चम्मच

हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच

अमचूर पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच

बारीक कटी धनिया पत्ती- 1 चम्मच

हरी मिर्च-1-2 बारीक कटी हुई

नमक- स्वादानुसार

तेल- आवश्यकतानुसार

चने के दाल की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप चना दाल को दो कप पानी, हल्‍दी और नमक के साथ कुकर में डालें और दो सीटी लगाएं। जब कुकर का प्रेशर अपने-आप निकल जाए तो दाल का एक्‍स्‍ट्रा पानी निकालकर उसे अच्‍छी तरह से मैश कर लें।

फिर पैन में 1 चम्‍म्‍च तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो पैन में मैश की हुई दाल, सभी मसाले डालकर मिलाएं। 2 से 3 मिनट तक इसे पकाएं और अगर दाल में पानी रह गया है तो उसे अच्‍छे से ड्राई करें लें। फिर इसमें धनिया पत्ती डालकर मिलाएं।

मिश्रण को एक बड़े बर्तन में ठंडा होने के लिए फैलाकर रख दें। दूसरी तरफ आप थोड़ा सख्‍त आटा गूंद लें और उसे आधे घंटे के लिए ढककर छोड़ दें।

आटे की लोई काटें ओर उसके बीच दाल वाला मिश्रण डालकर सील करें। दाल वाली पूरियां बेल लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और इन पूरियों को गोल्‍डन होने तक दोनों तरफ से फ्राई कर लें।
इस रेसिपी को बनाने में आप चना दाल की जगह मूंग दाल का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आपकी दाल पूरी तैयार है इसे अपनी पसंदीदा सब्‍जी या चटनी के साथ सर्व करें। आप चाहे तो इसे चाय के साथ भी खा सकती हैं।
नाश्ते में चने की दाल की ऐसे बनाए... क्रिस्‍पी पूरियां 2020-02-23
Bhavna Vajpai

सम्बंधित समाचार

27 जून का राशिफल 2021, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

June 27, 2021

बुरी खबर: भारत में नहीं होगा टी-20 विश्व कप बीसीसीआई ने लगाई मुहर…

June 26, 2021

पूरे देश की हैं पसंद नाम लेते ही लोगों के मुंह में आ जाता है पानी, ऐसे बनाएं चावल की खीर

June 26, 2021

ऐसे बनाएं वीकेंड पर स्पेशल मलाई कोफ्ता, सभी को आएगा बेहद पसंद

June 26, 2021

फिर महंगा हुआ पॉप्युलर स्मार्टफोन रेडमी नोट 10, जानिए कितनी बढ़ी नई कीमत

June 26, 2021

नहीं जानते होगे आप कद्दू के फूल से होने वाले ये चमत्‍कारी फायदे

June 26, 2021

Latest

  • Zeenat Aman का छलका दर्द, 70 के दशक की इंडस्ट्री की बताई कड़वी सच्चाई

    June 30, 2026
  •  हो जाएं तैयार, वैभव सूर्यवंशी का होने वाला है डेब्यू; लगान वसूलेगा 15 साल का खिलाड़ी!

    June 30, 2026
  • इंग्लैंड दौरे से पहले तिलक वर्मा पर भड़के पूर्व भारतीय कप्तान

    June 30, 2026
  • मुंबई छोड़ बेंगलुरु पहुंचे हार्दिक पांड्या

    June 30, 2026
  •  किरण पहल ने 400 मीटर में एशियन गेम्स का टिकट पक्का किया, पूजा ने 1500 मीटर में जीता कांस्य

    June 30, 2026

Uttar Pradesh

  • यूपी में मानसून की एंट्री! तराई में बरसे मेघ; 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

    June 30, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी ने ट्रस्ट में सीईओ व्यवस्था लागू करने की सिफारिश की

    June 30, 2026
  • पीएम मोदी करेंगे आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का लोकार्पण?

    June 29, 2026
  • पीलीभीत में सीएम योगी ने विस्थापित परिवारों को दी बड़ी सौगात

    June 29, 2026
  • बरेली में साढ़े तीन घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, करेंगे समीक्षा बैठक

    June 29, 2026

Quick Links

  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Advertise
  • Contact
  • Quick Links

Quick Links

  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Advertise
  • Contact
  • Quick Links

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by LiveHalchal
Website Developed by - Prabhat Media Creations

wordpress theme powered by jazzsurf.com

© Copyrights 2026,  All Rights Reserved to www.livehalchal.com .

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com