नवी मुंबई के डीसीपी विवेक पानसरे ने जानकारी देते हुए बताया कि शव शनिवार देर रात मिला। उन्होंने कहा कि बेलापुर में काम करने वाली मृतक युवती ने शुक्रवार को ऑफिस से आधे दिन की छुट्टी ली थी। हमें शक है कि उसकी हत्या उसी दिन दोपहर में हुई होगी। भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
नवी मुंबई में उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में 20 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बरामद करके हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
नवी मुंबई के डीसीपी विवेक पानसरे ने जानकारी देते हुए बताया कि शव शनिवार देर रात मिला। उन्होंने कहा कि बेलापुर में काम करने वाली मृतक युवती ने शुक्रवार को ऑफिस से आधे दिन की छुट्टी ली थी। हमें शक है कि उसकी हत्या उसी दिन दोपहर में हुई होगी।
अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
डीसीपी पानसरे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। क्राइम ब्रांच भी स्वतंत्र रूप से मामले की जांच कर रही है।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
