नंदमुरी कल्याण राम आज अपना वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी नई फिल्म का एलान कर दिया गया है, जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं। ‘एनकेआर 22’ नंदमुरी की अगली फिल्म होगी। फिलहाल यह फिल्म का अस्थाई नाम है।
‘एनकेआर 22’ का एलान एक पोस्टर के जरिए किया गया है। फिल्म का निर्माण एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “बिम्बिसार से पहले त्रिगर्थला पर शासन करने वाले एक महापुरुष की महिमा को देखने के लिए तैयार हो जाइए।”
‘एनकेआर 22’ नंदमुरी कल्याण राम अभिनीत ‘बिम्बिसार’ का ही दूसरा भाग है। फिल्म के पहले भाग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यही वजह है कि अब ‘एनकेआर 22’ को लेकर कल्याण राम के फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।
‘एनकेआर 22’ की घोषणा के साथ ही यह बात भी तय हो गई है कि आने वाले दिनों में इस फिल्म से जुड़े कई अपडेट मिलने वाले हैं। दर्शक सबसे ज्यादा इस बात को जानने के लिए उतावले हैं कि आखिर इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे।
‘बिंबिसार’ की बात करें तो यह फिल्म 5 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई थी। इसमें कैथरीन ट्रेसा, संयुक्ता मेनन और प्रकाश राज समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया था। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 64.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसने भारत में 49.24 करोड़ रुपये कमाए थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal