अगले दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में हल्के बादल छाये रहने से पारा स्थिर रह सकता है, लेकिन छह अप्रैल से एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ों तक तापमान में दो से छह डिग्री का उछाल आ सकता है। बुधवार को प्रदेश में कुमाऊं मंडल के जसपुर में सबसे अधिक 34.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मैदानी इलाकों में हल्के बादल छाये रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में मौसम की अनिश्चितता बरकरार है। बीच-बीच में पारा भले ही उछाल मार रहा हो, लेकिन धीरे-धीरे मौसम रंग बदल रहा है। हालांकि, बुधवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दोपहर में तेज धूप बेेचैन करती रही। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। देहरादून में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
- शहर———-अधि———-न्यूनतम
- देहरादून——32.2———-16.4
- मसूरी———20.4———-12.0
- नई टिहरी—-23.6———-11.4
- हरिद्वार——31.4———-13.1
- उत्तरकाशी—32.0———-12.8
- जोशीमठ—–23.8———-10.1
- अल्मोड़ा——29.4———-07.5
- नैनीताल——23.8———14.0
- पंतनगर——33.3———13.5
- पिथौरागढ़—-26.0———-09.6
- मुक्तेश्वर——22.0———09.8
- चम्पावत——25.1———10.1
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal