देश में 95 करोड़ से ज्यादा हुए इंटरनेट यूजर्स: गांव वाले सबसे आगे

देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले साल भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 8 प्रतिशत बढ़कर 95.5 करोड़ हो गई है। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) और कैंटार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इंटरनेट यूजर्स की इस बढ़ोत्तरी की वजह ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की पहुंच, शॉर्ट वीडियो की बढ़ती पॉपुलैरिटी और एआई की लोकप्रियता है।

ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे यूजर्स

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल शहरी क्षेत्र में इंटरनेट यूजर्स की संख्या केवल 3 प्रतिशत बढ़े। वहीं, अगर ग्रामीण इलाकों की बात करें तो यहां इंटरनेट यूजर्स की संख्या में 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

छह सालों में भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के इंटरनेट यूजर्स दो गुने हो गए हैं। साल 2019 में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 26.4 करोड़ थी। यह आकंड़ा 2025 में बढ़कर 54.8 करोड़ हो गई है।

2026 में 100 करोड़ हो जाएंगे इंटरनेट यूजर्स

IAMAI) और कैंटार ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि इस साल (2026) तक देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 100 करोड़ पार कर जाएगी। 2019 तक देश में कुल इंटरनेट उपयोगकर्ता 57.4 करोड़ थे। 2025 में यह बढ़कर 95.5 करोड़ हो गए हैं।

इंटरनेट पर क्या करते हैं भारतीय यूजर्स

इंटरनेट पर 44 प्रतिशत यूर्स वॉइस-इमेज सर्च, जैसे एआई इनेबल्ड फीचर्स उपयोग करते हैं।
66 फीसदी यूजर्स इंटरनेट का उपयोग शॉर्ट वीडियो कंटेंट देखने के लिए करते हैं। इसमें ग्रामीण भारत के यूजर्स सबसे ज्यादा है।
शहरी यूजर्स की बात करें तो 56 प्रतिशत उपयोगकर्ता ऑनलाइन शॉपिंग के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
20 प्रतिशत इंटरनेट यूजर्स अपने फोन-लैपटॉप जैसे डिवाइस से इंटरनेट चलाते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com