देश के सबसे बड़े बिजनेस एंपायर रिलायंस की उत्तराधिकारी और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी जल्द शादी करने जा रही हैं। मगर ईशा की पहचान केवल मुकेश और नीता अंबानी की बेटी के तौर पर ही नहीं है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में अहम पद संभालती हैं।
ईशा अंबानी का नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 668 करोड़ रुपये है। जाहिर है, जब पास में इतने सारे पैसे हैं, तो लाइफस्टाइल आलीशान होनी तय है।

16 साल की उम्र में फोर्ब्स लिस्ट में आया नाम
ईशा अंबानी जब 16 साल की थीं, तभी उनका नाम फोर्ब्स की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारी की लिस्ट में दूसरे स्पॉट पर शामिल किया गया। इसी उम्र में वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थीं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज में संभालती हैं यह पद
ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल की बोर्ड मेंबर हैं। मुकेश अंबानी ने रिलायंस ग्रुप के 40वें वार्षिक जनरल मीटिंग में ईशा को इंट्रोड्यूस किया था। उन्होंने ही जियो फोन लॉन्च किया। ईशा रिलायंस जी इंफोकॉम की डायरेक्टर हैं। अप्रैल 2016 में लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने ऑनलाइन फैशन रीटेल ब्रांड AJIO को लॉन्च किया था। 27 साल की ईशा ने न्यूयॉर्क स्थित McKinsey कंपनी में बतौर एनालिस्ट भी काम कर चुकी हैं।

पियानो बजाने का है शौक
ईशा अंबानी को पियानो बजाने का शौक है। हालांकि, इतने सारे पैसे होने के बावजूद ईशा सिंपल रहती हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके दोस्त हैं, मगर वह स्पॉटलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उन्हें खेल-कूद का शौक है। वह येल विश्वविद्यालय की सॉकर टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं।

ईशा अंबानी का घर
ईशा अंबानी का घर दुनिया के महंगे घरों में से एक है। वह अपने परिवार के साथ 27 मंजिला एंटिला में रहती हैं। ना सिर्फ इंटीरियर बल्कि एक्सटीरियर की वजह से भी इस घर की खूब चर्चा होती है।

जुड़वा भाई के साथ-साथ ईशा अंबानी की भी शादी तय
ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वा भाई-बहन हैं। ईशा आकाश से सिर्फ सात मिनट छोटी हैं। जन्म, परवरिश, बिजनेस के बाद अब इन दोनों भाई-बहन की शादी भी एक ही महीने में होने जा रही है। आकाश अंबानी जहां गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता से दिसंबर में शादी करने वाले हैं। वहीं ईशा अबांनी भी इसी महीने ब्वॉयफ्रेंड आनंद पिरामल से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।