जींद: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुक्रवार को एक माह बाद फिर ट्रायल किया गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से रवाना होकर भंभेवा तक पहुंची और दोपहर करीब डेढ़ बजे वापस जींद लौटी आई। ट्रायल के दौरान हाइड्रोजन ट्रेन जींद से भंभेवा जाते समय सीधे गई, जबकि वापस आते समय पिंडारा स्टेशन पर सिग्नल जांच के लिए थोड़ी देर रुकी।
जींद से भंभेवा रूट पर जींद सिटी, पिंडारा और ललित खेड़ा स्टेशन पड़ते हैं। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार ट्रायल के बाद ट्रेन को तकनीकी मरम्मत और निरीक्षण के लिए शकूरबस्ती भेजा जाएगा। वहां से वापस जींद लौटने के बाद इसके उद्घाटन और नियमित संचालन की संभावना बढ़ जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जून में हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी मिल सकती है। रेलवे बोर्ड ने अब हाइड्रोजन ट्रेन संचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन ट्रैक पर अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal