देशभर में कोरोना से संक्रमित 20 हजार नए मामले, 3.09 लाख हुए ठीक

भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में वायरस के करीब 20 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 13 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमिल लोगों की संख्या बढ़कर 5.28 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के मुताबिक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से एक लाख से ज्यादा हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 19,906 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 410 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5 लाख 28 हजार 859 हो गई है। इसमें से 2 लाख 03 हजार 051 एक्टिव मामले हैं, जबकि 3 लाख 09 हजार 713 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 16,095 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना से बूरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में 6,368 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में मिले नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में अब तक 1,59,133 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। अब तक 7,273 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। वहीं, तमिलनाडु में भी स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य में अब तक 1,025 लोगों की जान जा चुकी है। रिकॉर्ड 3,713 नए मामले भी सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,335 हो गई है। राजधानी दिल्ली में 2,948 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,188 हो गई है। राज्य में अब तक 2,558 लोगों की जान भी जा चुकी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com