लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। ये मुकाबला पहले टाई रहा और फिर सुपरओवर तक गया। सुपरओवर में भी स्कोर लेवल रहा लेकिन इंग्लैंड ने पारी में ज्यादा बाउंड्री मारने के नियम के आधार पर पहला वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया।

न्यूजीलैंड को अपना पहला खिताब हराने में एक उन्ही के देश के विभीषण की भूमिका रही। जी हां, ये विभीषण कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड टीम के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हैं। बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के लिए विभीषण इसलिए हैं क्योंकि वे न्यूजीलैंड में जन्में हैं लेकिन अब वे इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं। बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के कैंटबरे में जन्में हैं।
न्यूजीलैंड के ही इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को फाइनल से दूर रखा। इंग्लैंड की टीम जब 242 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी तो इंग्लैंड के कई विकेट जल्दी गिर गए लेकिन फिर बेन स्टोक्स ने जोस बटलर के साथ पारी को संभाला और मैच को आखिरी गेंद पर खत्म किया। इंग्लैंड की टीम जीत से एक रन से चूक गई लेकिन हार से बच गई।
बेन स्टोक्स का न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन
बेन स्टोक्स ने नाबाद रहते हुए 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 98 गेंदों में 84 रन बनाए। इसी के चलते उन्हें वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। इतना ही नहीं, सुपरओवर में भी बेन स्टोक्स और जोस बटलर ने बल्लेबाजी की। सुपरओवर में बेन स्टोक्स ने 3 गेंदों में 8 रन बनाए, जिसमें एक चौका भी शामिल था।
बेन स्टोक्स का वर्ल्ड कप 2019 में प्रदर्शन
इंग्लिश टीम के भरोसेमंद ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड कप 2019 की 9 पारियों में 54.43 के औसत से 381 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं, जो महत्वपूर्ण मौकों पर टीम के लिए आए हैं। इसमें फाइनल का अर्धशतक भी शामिल है। इसके अलावा बतौर गेंदबाज बेन स्टोक्स ने 10 पारियों में 7 विकेट अपने नाम किए हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal