दूसरी बार Sonam Kapoor बनीं मां

कपूर और आहूजा परिवार में फिर से बच्चे की किलकारियां गूंजी है। तीन साल बाद सोनम दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।

सोनम कपूर ने बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) संग शादी के चार साल बाद एक बेटे का स्वागत किया था। वह साल 2022 में पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने अपने पहले बच्चे का नाम वायु रखा है। अब सोनम दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है।

दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर
सोनम कपूर ने 29 मार्च को बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी। पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, “बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज यानी 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक नन्हे बेटे का स्वागत हुआ है।”

नए चैप्टर के लिए एक्साइटेड एक्ट्रेस
सोनम कपूर ने आगे लिखा, “हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से और बढ़ गया है। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है और हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है। हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं।”

सेलेब्स ने दीं बधाइयां
सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी सोनम कपूर और आनंद आहूजा को दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। बिपाशा बसु, अनुराग कश्यप, शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, हुमा कुरैशी, स्वरा भास्कर, काजल अग्रवाल, दीया मिर्जा जैसे सेलेब्स कपल को कमेंट बॉक्स में बधाई दे रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com