पूरी दुनिया में ऐसे बहुत से झरने नदियाँ मौजूद है जो दूर-दूर तक फैले हुए हैं ये नदियाँ देखने में इतनी खूबसूरत हैं की अपनी खूबसूरती के कारण ही ये मशहूर हो गयी हैं.

वैसे तो आजतक आपने बहुत सी नदियाँ और झरने देखे होंगे, पर आज हम आपको एक ऐसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पूरी दुनियां की सबसे लंबी और खूबसूरत नदी माना जाता है. ये नदी अफ्रीका महाद्वीप में मौजूद है, ये नदी इतनी लम्बी है की लगभग 11 देशों से होकर गुज़रती है.ये नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका महाद्वीप में बहने वाली एक नदी है और इस नदी को पूरी दुनिया में सबसे लंबी दूसरी नदी माना जाता है. वैसे तो इस नदी की लंबाई अमेजन नदी से भी ज्यादा है लेकिन उस नदी का फैलाव ज्यादा होने के कारण अमेज़न नदी को ही सबसे लंबी नदी माना जाता है.

इस नदी की लम्बाई 6,853 कि.मी है और ये दूसरे सबसे बडे महाद्वीप की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलती है और फिर जाकर सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करके भूमध्यसागर में गिरती है. ये नदी 11 देशों से होकर गुज़रती है और इस नदी के आस-पास बहुत से खूबसूरत और पुराने नगर मौजूद है. ये नदी विक्टोरिया झील से निकलती है और इस नदी को सफेद नील और नीली नील के नाम से जाना जाता है. मिस्र और अफ्रीका में बहुत से पुराने और आधुनिक शहर इस नील नदी के किनारे पर बसे हुए हैं. सिंतबर के महीने में इस नदी का पानी बढ़ने लगता है जिसके कारण इस नदी में बाढ़ भी आ जाती है, इस नदी के आस पास की जमीने बहुत ज़्यादा रेतीली हैं जिसके कारण यहां खेती भी नहीं की जा सकता है.
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal