उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा नवीन नगर निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे।
![](http://www.livehalchal.com/wp-content/uploads/2020/10/2020_10image_16_16_124627044ipiccy-collage-1024x512.jpg)
जानकारी के अनुसार, जिले के नवीन नगर में 80 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके बेटे दीपक बिष्ट ने उनको मुखाग्नि दी।
इस दौरान मेयर संजीव वालिया, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ एस चन्नप्पा ने भी परिवार को सांत्वना दी।