दीदी जैसी सम्मानित महिला क्यों सद्दाम हुसैन की तरह व्यवहार कर रही: विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं कोलकाता में मंगलवार को अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा और प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है। उन्होंने ममता के ‘लोकतंत्र खतरे में है’ ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रिट्वीट किया, “मैं समझ नहीं पाता हूं कि दीदी जैसी सम्मानित महिला क्यों सद्दाम हुसैन की तरह व्यवहार कर रही हैं। विडंबना देखिए, कि लोकतंत्र खतरे में है और उसे खुद तानाशाह दीदी से खतरा है। पहले प्रियंका शर्मा और अब तेजिंदर बग्गा। यह दीदीगीरी नहीं चलेगी।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com