दिल्ली- NCR के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, जानें आज के मौसम का हाल

 राजधानी में बीते कई दिनों से मौसम पहेली बना हुआ है। एक तरफ अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जाकर गर्मी का एहसास कराता है, तो वहीं घना कोहरा और सामान्य न्यूनतम तापमान सर्दी की मौजूदगी जताता है। रविवार को भी मौसम ठीक ऐसा ही रहा। सुबह में कई इलाकों में घना कोहरा छाया गया। दृष्यता कम होने की वजह से वाहन चालकों को लाइट जलाकर आना-जाना पड़ा। वहीं, शनिवार को भी सुबह में घना कोहरा रहा जिसकी वजह से सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग के आसपास के इलाके में दृश्यता महज 50 मीटर तक रही।

वहीं, दिनभर बादल छाए रहने व हवा की गति मंद होने से और कोहरे व प्रदूषण ने मिलकर स्मॉग बनता नजर आया व दिनभर गर्मी का अहसास हुआ, हालांकि शाम ढलते ही ठंड ने भी महसूस होने लगी। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर पर रहा।

रविवार दिन भर छाये रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बादल छाए रहेंगे और सुबह में घना कोहना होगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इस वजह से गर्मी बढ़ेगी। हालांकि, 15 से 19 फरवरी के बीच आकाश साफ रहेगा। बॉक्सबेहद खराब श्रेणी में हवा की सेहत शनिवार को गाजियाबाद देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा।

वायु गुणवत्ता बेहद खराब

शनिवार को गाजियाबाद देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। वहीं, दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। सफर इंडिया के अनुसार रविवार को भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहेगी। दिल्ली का एक्यूआइ 334 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों में सबसे कम एक्यूआइ गुरुग्राम में 310 दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ

गाजियाबाद-401

नोएडा-386

ग्रेटर नोएडा-363

फरीदाबाद-362

दिल्ली-334

गुरुग्राम-310

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com