दिल्ली विधानसभा चुनाव: अभिनेत्री स्वरा भास्कर आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी स्टार प्रचारों की लिस्ट तैयार कर ली है।

इस बार नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी के अलावा की फिल्मी सितारे भी चुनाव प्रचार करते नजर आएगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी के पास सितारों की लिस्ट तैयार है। हालांकि कांग्रेस के लिए वोट मांगने वाले किसी बड़े सितारे का नाम सामने नहीं आया है। Swara Bhaskar आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं। पढ़िए संजीव गुप्ता की यह खास रिपोर्ट

21 जनवरी को नामांकन का आखिरी दिन होने के बाद प्रत्याशियों को प्रचार के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक 6 फरवरी की शाम को प्रचार थम जाएगा।

भाजपा के स्टार प्रचारक: भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रचार शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित और भी कई स्टार प्रचारकों के आने की उम्मीद है।

पार्टी के सेलिब्रिटी सांसद मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर, सूफी गायक हंसराज हंस, रवि किशन, हेमा मालिनी, सनी देयोल के साथ-साथ गायक दलेर मेहंदी, मीका व गायिका सपना चौधरी सहित अन्य बड़े सितारे पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे।

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक: आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता शामिल हैं तोफिल्म अभिनेता प्रकाश राज, पंजाब से पार्टी के सांसद भगवंत मान और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के भी जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में दिल्ली के चुनाव प्रचार में शामिल होने की संभावना है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भूपेंद्र सिह हुड्डा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, कैप्टन अमरिदर सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर शामिल रहेंगे। इनके अलावा कई अन्य फिल्म स्टार दिल्ली में कांग्रेस नजर आएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com