दिल्ली- मौसम ने ली करवट NCR में, बूंदाबांदी से मिली लोगों को गर्मी से राहत…

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में रविवार सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुरुग्राम में तेज हवाओं के हल्की बारिश हो रही है। रेवाड़ी में भी मौसम तेजी से बदला। यहां पर कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हो रही है।

इसके अलावा नूंह में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। यहां पर बादल छाये हुए हैं और तेज हवा बह रही है। मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी हो रही है। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। बारिश से  कई दिनों के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रात को 2 से 3 के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी।यह नजारा इंडिया गेट का है, जहां पर घूमने आये लोगों ने मौसम बदलने की वजह से राहत की सांस ली। इससे पहले मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है।

हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने के आसार हैं। दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से नमी वाली हवा दस्तक देगी। जिससे दिल्लीवालों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। शनिवार को लोग गर्मी से काफी परेशान रहे। दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 55 फीसद और न्यूनतम स्तर 20 फीसद दर्ज हुआ। शनिवार रात में भी दिल्ली और नोएडा के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। नोएडा में भी तेज हवाएं चल रही हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com