दिल्ली मेट्रो का संचालन शुरू करने के मुद्दे पर BJP -AAP की एक सलाह

5 महीने से भी अधिक समय से बंद दिल्ली मेट्रो के संचालन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, राजधानी दिल्ली में मेट्रो ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की है।

मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू करने को लेकर AAP-BJP का एकमत

दिल्ली मेट्रो का संचालन शुरू करने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी एक मत नजर आ रही हैं। पिछले सप्ताह जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से गुजारिश की थी कि दिल्ली में मेट्रो सेवाएं शुरू की जानी चाहिए। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली भाजपा के नेता भी मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग करने लगे हैं। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलकर दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो का संचालन शुरू करने का अनुरोध करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री इस पर अपनी रजामंदी दे सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता का कहा है कि हमने शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलकर अनुरोध किया है कि एसओपी और गाइडलाइन के साथ दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो को जल्द से जल्द शुरू करें।

वहीं, उन्होंने दिल्ली सरकार को घेरते हुए कहा कि दिल्ली में परिवहन व्यवस्था को चलाने में पूरी तरह विफल रही है। ऐसे में दिल्ली के लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द मेट्रो चलाने की मांग हमने की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो का संचालन एसओपी और गाइडलाइंस के साथ किया जा सकता है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन होने के बाद दिल्ली मेट्रो का संचालन 22 मार्च से बंद है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com