दिल्ली में हुई हिंसा देश विरोधियों का सुनियोजित आंदोलन: दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय

दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे। भाजपा पूर्व अध्यक्ष ने दिल्ली में सीएए के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों को देश विरोधियों का सुनियोजित आंदोलन बताया। उनका कहना है कि वे लोग देश के संविधान व देश की तरक्की का विरोध कर रहे हैं।

इसके पीछे एक बहुत बड़ी साजिश है, जिसको समझने की जरुरत है। कानून को लेकर देश में भ्रम व अराजकता फैलाने का काम हो रहा है। भाजपा पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक दलों का समर्थन पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों के साथ है।

सतीश उपाध्याय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शाहीन बाग पर चुप क्यों है। उन्होंने जेनएयू के समर्थन में ट्वीट किया तो क्या शाहीन बाग पर उनकी चुप्पी इसका समर्थन है। वे यह भी बोले देश में अराजकता पैदा करने की साजिश की जा रही है। ये सब राष्ट्रद्रोही है।

सतीश उपाध्याय का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने पीएम मोदी को अयोध्या में आमंत्रित किया है।

निश्चित रुप से पीएम मोदी अयोध्या आएंगे, लेकिन समय उनको तय करना है। पूरे विश्व का शानदार, भव्य व सुंदर मंदिर अयोध्या में बनेगा। उनका यह भी कहना है कि दिल्ली में भाजपा क्यों हारी, इसका विश्लेषण करना होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com