दिल्ली में चुनाव रुझानों को लेकर आप और भाजपा में कांटे की टक्कर,11 सीट का अंतर

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आप और भाजपा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

आप 27 और भाजपा 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वोट शेयर के मामले में आप 52 फीसदी जबकि भाजपा 41 फीसदी मत मिले हैं।

यहां जानिए दिल्ली के कौन सी विधानसभा सीट पर कौन सी पार्टी आगे चल रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का नतीजा आज सामने आ रहा है। सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। आप-भाजपा में फिलहाल कड़ी टक्कर दिख रही है। कई सीटों पर रुझान लगातार बदल रहा है। जानिए किस सीट पर कौन आगे है और कौन पीछे।

मॉडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा 98 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से 112 वोट से आगे चल रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि आप और भाजपा के बीच अंतर बहुत कम है, अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम कुछ भी हो, राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार हूं।
अब तक की मतगणना के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को करीब 52 फीसदी और भाजपा को 41.2 प्रतिशत वोट मिले हैं। भाजपा को 2015 की तुलना में करीब 9 प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com