दिल्ली, मुंबई, पटना, कोलकाता, चेन्नई समेत अन्य शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद..जानिए

कोरोना काल के बीच आज देशभर में करवा चौथ (karwa chauth 2020) का पर्व मनाया जा रहा है। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिनों के लिए ये व्रत काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि, कई कुंवारी लड़कियां भी ये व्रत करती हैं। इस दिन चंद्रमा की पूजा की जाती है। परंपरा के अनुसार, पति को चलनी से देखने के बाद ही व्रत को खोला जाता है। शादीशुदा महिलाएं इस दिन व्रत की कथा ज़रूर सुनती हैं, जिसके बिना व्रत को अधूरा माना जाता है।

जानें, आपके शहर में कब निकलेगा चांद- 

दिल्ली- रात 8:12 बजे

कोलकाता- रात 7:40 बजे

मुंबई- रात 8:52 बजे

चेन्नई- रात 8:33 बजे

शिमला- रात 8:06 बजे

चंड़ीगढ़- रात 8:09 बजे

अमृतसर- रात 08:15 बजे

पटना- रात 07:47 बजे

देहरादून- रात 08:05 बजे

श्रीनगर- रात 08:08 बजे

अहमदाबाद- रात 08:45 बजे

प्रयाग- रात 08:02 बजे

भूलकर भी न करें ये काम

करवा चौथ के दिन ऐसा कोई काम न करें, जिससे घर का माहौल खराब हो। घर में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखें। पारिवारिक कलह और द्वेष से बचें। इस दिन पति और पत्नी को आपसी मनमुटाव से बचना चाहिए। माना जाता है कि अगर पति-पत्नी करवा चौथ के दिन झगड़ते हैं तो पूरे साल ऐसी परिस्थितियां बनती रहती हैं, जिनसे आपस में मनमुटाव होता रहता है।

क्यों मनाया जाता है करवा चौथ

देवों और दानवों के बीच युद्ध में देवताओं की हार हो रही थी। सभी देवताओँ ने तब ब्रह्मदेव से प्रार्थना की। ब्रह्मदेव ने सभी देवताओं की पत्नियों को सुहाग के लिए व्रत करने को कहा। ऐसा करने से उनके पतियों की युद्ध में विजय हुई, तब से कार्तिक माह की चतुर्थी के दिन करवाचौथ मनाया जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com