दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस कैंटर से टकराई

रेवाड़ी : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मसानी बैराज के पास खलियावास क्षेत्र में स्कूल बस और आयशर कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर सड़क पर पलट गया, जबकि स्कूल बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के बहरोड़ स्थित राठ इंटरनेशनल स्कूल के करीब 20 बच्चे स्कूल बस में सवार होकर दिल्ली-गुरुग्राम टूर पर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के पास सामने से आ रहे कैंटर से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल बस चालक और कैंटर चालक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर पलट गया था, जबकि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com