दिन के अनुसार खास रंग के कपड़े पहनने से चमक जाएगी आपकी किस्मत

ऐसे में अगर उस दिन कोई खास रंग पहना जाए तो भाग्य में अच्छे बदलाव होते हैं। विशेष दिन के अनुसार विशेष रंग के कपड़े पहनने से सुख-समृद्धि मिलती है और हर काम में सफलता मिलती है।

सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन कहा जाता है कहते हैं कि इस दिन सफेद या चांदी के रंग के कपड़े पहनने से परेशानियां दूर रहती है।

मंगलवार का दिन बजरंग बली का दिन होता है। इस दिन इन्हें खुश करने के लिए भगवा रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इस रंग के कपड़े पहने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। भगवान गणेश को दूर्वा यानी हरी घास बहुत पसंद होती है। इसलिए बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और वृहस्पति देव का दिन होता है। बृहस्पति पीले रंग का ग्रह माना जाता है इसलिए कहा जाता है कि इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

शुक्रवार का दिन माता का होता है। देवी को लाल रंग चढ़ता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहननना चाहिए। ऐसा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

शनिवार का दिन शनि भगवान का होता है। इस दिन पर काले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इस हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

रविवार का दिन सूर्य देवता का माना गया है। इस दिन सुनहरे रंग या कोई खिले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे दिन अच्छा होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com