इन दिनों सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। इस में दादी और उसकी पोती का कमाल का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।
वीडियो को ट्वीट करने के साथ पोती ने लिखा है कि उसे तो लगा था कि उसे चांटा पड़ने वाला है पर वो भौंचक्की रह गई जब उन्होंने दादी को शरारत में साथ देते देखा। दादी ने उनके साथ जम कर डांस करना शुरू कर दिया।

यह वीडियो मरियम अली नाम से बने ट्विटर अकाउंट पर यूजर ने शेयर किया हैै। दादी बेहद ही शानदार तरीकें से ठुमके लगाती दिख रही हैं। इतनी उम्र में दादी को ठुमके लगाते देख फैंस का बहुत मजा आया है। ऐसा इसलिए इस उम्र में दादी इस तरह से डांस तो नहीं करती हैं और वो भी कैमरे के सामने। अब यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘उसे लगा था कि उसे चांटा पड़ने वाला है’ लेकिन देखते ही देखते दादी उनके साथ जमकर डांस करने लगी। आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से दादी पहले गुस्से में देखती है इसके बाद वह अचानक से ठुमके लगाने लगती है। दादी का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।
https://twitter.com/issamariumali/status/1046041171519246336
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal