वैसे तो दही सेहत के लिये बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन यदि इसे गलत समय पर खाया जाये तो ये जहर बन सकता है। आयुर्वेद पद्धति के मुताबिक दही को रात को खाने से बचना चाहिये। दरअसल रात के वक्त हमारे शरीर में कफ की प्राकृतिक प्रबलता बढ़ जाती है। इसके अलावा रात को दही खाने से पेट की बीमारी होने के भी खतरे रहते हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो रात को दही खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती हैं।
1.पाचन तंत्र पर असर:
रात में दही खाने से पाचन तंत्र पर गलत असर पड़ सकता है, आपकी पाचन प्रक्रिया खराब हो सकती है। रात में इसे पचाने के लिए एनर्जी बर्न करने की जरूरत होती है। रात में ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद सो जाते है।
2.खांसी और जुखाम :
रात के समय दही खाने से शरीर में इंफैक्शन होने का डर रहता है। इससे खांसी और जुखाम हो सकता है।
3.गठिया या जोड़ों का दर्द :
गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रात के समय इसका सेवन करने से परहेज करें। इससे दर्द कम होने की बजाए बढ़ जाएगा।
4.बसंत में दही नहीं खानी चाहिए:
केवल रात में ही नहीं बल्कि बसंत के मौसम में भी दही खाने से बचना चाहिए। दही स्वाद में खट्टी, तासीर में गर्म और पचाने में भारी होती है। ये वसा, ताकत, कफ, पित्त, पाचन शक्ति बढ़ाती है। एक बात और याद रखिए, खट्टी दही को कभी भी गरम कर के नहीं खाना चाहिये। ये सावधानियां आप बरतें तो दही से नुकसान नहीं होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal