दस लोकसभा सीटों व एक विस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज

2,00,76,768 मतदाता 24 के दंगल में दम दिखाएंगे। 15 जिलों में भीषण गर्मी व तेज लू की चेतावनी है। गर्मी में मतदाताओं की परीक्षा होगी। मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए 96 हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारी (सुरक्षा बलों को छोड़कर) तैनात किए गए हैं। 

जिस पल का दो महीने से इंतजार था, वह आज आ गया है। लोकतंत्र के गौरव का दिन। आपके अधिकार का दिन। नेता व प्रत्याशी तो अपनी बात कह गए, अब बारी थारी है, इसलिए दो करोड़ हरियाणवियो आज उठो और 24 के इस दंगल में आपणै हरियाणा की सभी 10 सीटों पर दस का दम दिखा दो। वोट की ताकत के बीच नए रिकॉर्ड बना दो।

शनिवार को गर्मी की भीषण तपिश के बीच कुल 20,031 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में 70.34 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार निर्वाचन कार्यालय ने मतदान के लिए 75 फीसदी का लक्ष्य किया है। नया रिकॉर्ड बनाने के लिए हरियाणावासियों को गर्मी व लू को पीछे छोड़ मतदान का संकल्प लेना होगा। हरियाणा की दस लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

करनाल शहर के लोग दो-दो वोट डालेंगे। एक करनाल लोकसभा सीट के लिए और दूसरा करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए। उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए 96 हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारी (सुरक्षा बलों को छोड़कर) तैनात किए गए हैं। इसके अलावा उड़न दस्ते, ऑब्जर्वर के साथ माईक्रो पर्यवेक्षक अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। 112 कंपनियां अर्द्धसैनिक बल, 35 हजार पुलिसकर्मी और 24 हजार होमगार्ड भी सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी, उनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल, नवीन जिंदल, अभय चौटाला, कुमारी सैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, राव इंद्रजीत, नैना चौटाला, राजबब्बर व कृष्णपाल गुर्जर शामिल हैं।

  • पुरुष : 1 करोड़ 6 लाख 52 हजार 345
  • महिला : 94 लाख 23 हजार 956 महिला
  • ट्रांसजेंडर : 467 मतदाता
  • ओवरसीज : 762
  1. 85 साल से अधिक : 2 लाख 63 हजार 887
  2. दिव्यांग : 1 लाख 50 हजार 277
  3. सर्विस वोटर : 1 लाख 11 हजार 143


चार लाख 20 हजार 665 वोटर पहली बार डालेंगे वोट
चार लाख 20 हजार 665 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इन मतदाताओं की उम्र 18 स 19 साल के बीच है। वहीं, 20 से 40 साल के करीब 87.17 मतदाता हैं। वहीं, 100 से ऊपर आयु के 10949 मतदाता शामिल हैं।

176 आदर्श मतदान केंद्र व 99 पिंक मतदान केंद्र
हरियाणा में 176 आदर्श मतदान केंद्र हैं, जिन्हें बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। इन केंद्रों में वालंटियर हर वोटरों की मेहमानवाजी करेंगे। इसी तरह से 99 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों की ओर से संचालित किए जाएंगे। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी, माइक्रो पर्यवेक्षक और सुरक्षाकर्मी से महिला ही होंगी। इन बूथों को गुलाबी रंग से सजाया गया है। सबसे ज्यादा पिंक बूथ पानीपत में आठ, हिसार में सात, पलवल, दादरी, जींद और फरीदाबाद में छह-छह पिंक बूथ बनाए गए हैं। वहीं, 96 यूथ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सभी अफसर व कर्मचारी युवा होंगे और 71 मतदान केंद्र दिव्यांग बनाए गए हैं, जिनमें सभी कर्मचारी दिव्यांग होंगे।

41 से 46 डिग्री के बीच होगा तापमान, 15 शहरों में रेड अलर्ट
25 मई को मतदान के दौरान भीषण गर्मी होने व लू चलने का अंदेशा है। राज्य के सभी जिलों में शनिवार को 41 से 46 डिग्री के बीच तापमान होने की संभावना है। मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में रेड अलर्ट जारी किया है। इस जिलों में झुलसा देने वाली गर्मी व तेज लू चलने की संभावना है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है।

किस लोकसभा पर कितने वोट
लोकसभा सीट             पुरुष             महिला थर्ड जेंडर सर्विस कुल
अंबाला             1056196 940436 76 6802 2003510
कुरुक्षेत्र             940815 853461 24 5522 1799822
करनाल             1107588 996603 38 5473 2109702
सोनीपत             943486 823094 44 10384 1777008
सिरसा             1023209 914437 43 3630 1941319
हिसार             955230 835481 11 8817 1799539
रोहतक             1000080 889743 21 23784 1913628
भिवानी महेंद्रगढ़            945729 847287 13 28735 1821764
गुड़गांव             1361505 1211828 78 1571 2584982
फरीदाबाद             1318507 1111586 119 6425 2436637

पिछली बार किस सीट पर कितना वोट पड़ा
लोकसभा सीट            मतदान प्रतिशत

  • अंबाला             71.11
  • कुरुक्षेत्र             74.29
  • सिरसा             75.99
  • हिसार             72.33
  • करनाल             68.35
  • सोनीपत             71.02
  • रोहतक             70.52
  • भिवानी-महेंद्रगढ़ 70.48
  • गुड़गांव             67.33
  • फरीदाबाद           64.1
  • कुल                   70.34


सेल्फी अपलोड के लिए आज खुलेगा लिंक, ड्रा में नाम निकलने पर मिलेगा दस हजार इनाम
मतदान के बाद स्कूली बच्चों को अपने परिवार के सदस्यों की नीली स्याही दिखाते हुए सेल्फी अपलोड करनी होगी। जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमशः 10 हजार रुपये, 5 हजार रुपये और 2.5 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को भी 25 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। सेल्फी अपलोड करने के लिए ceoharyana.gov.in पोर्टल पर एक लिंक बनाया गया है। इस पर रात आठ बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com