25 दिसम्बर को क्रिसमस के दिन दर्शकों ने सैंटा बनकर सलमान ख़ान को बेहतरीन कमाई का तोहफ़ा दिया है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म ने बुधवार को 15.70 करोड़ की कमाई की है।

वर्किंग वीक में यह फ़िल्म की सबसे बेहतरीन कमाई है, जिसे मिलाकर 20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई दबंग 3 का अब 6 दिनों का कलेक्शन 119.55 करोड़ हो गया है।
शुक्रवार को ‘दबंग 3’ ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन शनिवार को 24.75 करोड़ जमा किये थे। वहीं तीसरे दिन रविवार को ‘दबंग 3’ के कलेक्शंस में उछाल आया और 31.90 करोड़ कमाई की थी।
सोमवार को फ़िल्म ने 10.70 करोड़ जमा किये थे। मंगलवार को फ़िल्म ने 12 करोड़ का कलेक्शन किया था और 103.85 करोड़ के साथ 100 करोड़ का पड़ाव कर लिया था।
अगर 100 करोड़ क्लब में देखें तो 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली सलमान की यह 14वीं फ़िल्म है। 100 करोड़ तक पहुंचने में दबंग 3 को 5 दिन लगे।
‘दबंग 3’ के शुरुआती कलेक्शंस पर नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों का असर पड़ा। ख़ासकर, शुक्रवार और शनिवार को फ़िल्म का बिज़नेस प्रभावित रहा। रविवार से जैसे ही हालात सुधरे, फ़िल्म के कलेक्शंस भी बेहतर हुए। वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस में सुधार आ रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal