दिल्ली में शनिवार को बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 27.6 डिग्री तक दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बारिश की संभावना
हवा में अधिकतम नमी का स्तर 100 फीसद और न्यूनतम नमी का स्तर 70 फीसद तक दर्ज हुआ। शनिवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे 2.2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।
क्यों बदला मौसम का मिजाज
स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि मानसून फिर से सक्रिय हुआ है। मध्यप्रदेश के आसपास मानसून की गतिविधियां सक्रिय हुईं, जिसके बाद वहां पर चक्रवाती हवाओं की प्रणाली बनी। इससे दिल्ली की तरफ भी नमी वाली हवाएं पहुंची। दूसरा कारण जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी है। इससे भी नमी वाली हवाएं दिल्ली की तरफ पहुंची हैं। इन सब के कारण दिल्ली में शनिवार को बारिश हुई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal