करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान शुरुआत से ही एेसे स्टारकिड रहे हैं जिनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कभी मॉम-डैड के साथ आउटिंग पर जाते तो कभी झूला झूलते हुए, उनकी ज्यादातर तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं। कैमरामेन भी हमेशा चाहते हैं कि तैमूर की अलग-अलग क्यूट तस्वीरें वे कैमरे में कैद कर सकें। और अब लगता है कि इस बात को तैमूर समझ गए हैं, इसलिए तो वे मॉम करीना की भी नहीं सुनते। 
जी हां, अापने सही पढ़ा। करीना कपूर खान की यह बात तैमूर नहीं सुनते क्योंकि उन्हें तो फोटो खिंचाने में आता है मजा। हम बात कर रहे हैं पैपराजी की। दरअसल, हाल ही में जब पैपराजी के लिए तैमूर की तस्वीरें लेने कुछ फोटोग्राफर्स पहुंचे तो उस समय तैमूर करीना के साथ थे। तैमूर कैमरामेन की तरफ लगातार देखते रहे थे और उनके चेहरे पर मुस्कान भी थी। इसके बावजूद कि करीना कपूर खान उन्हें घर के अंदर ले रही थीं, लेकिन तैमूर तो एंजॉय कर रहे थे तो वे बार-बार कैमरे की तरफ देखने की कोशिश कर रहे थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal