तीन हजार फीट की ऊंचाई और दो पत्थरों के बीच बोला विल यू मैरी मी, पढ़ें पूरी खबर

अब घुटनों पर बैठकर प्रेमी अपनी प्रेमिका को प्रपोज नहीं कर रहे, हर तरह की चीजों के लिए नए तरीके इजाद किए जा रहे हैं। अपने जीवन के इस खास पहलू को खास बनाने के लिए नित नए तरीके खोजे जा रहे हैं। शौकीन और इस मौके को यादगार बनाने के लिए लोग खुद से भी कई बार नई चीजें खोजते रहते हैं।

अभी तक कभी आसमान में, कभी पानी में, कभी पहाड़ी पर तो कभी अन्य जगहों पर इस तरह की खबरें पढ़ने में आती रहती है। अब एक नया तरीका देखने को मिला है। इसमें एक प्रेमी युगल एक-दूसरे को दो पहाड़ों के बीच एक छोटे से पत्थर पर खड़े होकर प्रपोज करते नजर आ जाते हैं। इसमें लड़के का नाम क्रिस्टियन रिचर्ड्स और प्रेमिका का नाम बेक्स मोरले है। इन दोनों ने एक दूसरे को 3000 फीट की ऊंचाई पर नॉर्वे के केजरागबोल्टेन जगह पर प्रपोज किया।

रिचर्ड्स और उनकी प्रेमिका नॉर्वे में घूम रही थी। यहां पर केजरबोल्टेन एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां पर काफी चट्टानें हैं। जिन दो चट्टानों के बीच में इन दोनों ने खड़े होकर एक दूसरे को प्रपोज किया वहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस जगह पर लोग बेस जंपिंग भी करते हैं, इसके लिए भी इस स्थान को जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि ऐसी जगहों पर पहुंचने के बाद ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं, अक्सर लड़कियां घबरा जाती हैं और वो खुद ही ऐसी जगहों पर जाने से मना कर देती है। रिचर्ड्स ने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड ने वहां जाने से किसी तरह से मना नहीं किया, इस वजह से उनके लिए बहुत चिंता की कोई बात नहीं थी। रिचर्ड्स ने कहा कि ऐसी जगह पर पहुंचने पर इस बात की अधिक चिंता थी कि कहीं हाथ से उंगली न छूट जाए। इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद काफी डर भी लग रहा था। एक बार ये भी डर लग रहा था कि यदि अंगूठी छूट गई तो इतनी ऊंचाई से इसे वापस ला पाना मुमकिन नहीं होगा। फिर सारा प्लान खराब हो जाएगा।

वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने भी ऐसी ही सलाह दी और कहा कि वो लोग जल्द से जल्द वहां से हट जाएं। वो उस पहाड़ी से उतरकर नीचे सुरक्षित जगह पर चले जाएं। मगर इन दोनों ने हिम्मत रखी और एक दूसरे को हौसला देते हुए हाथों में अंगूठी पहनाई, उसके बाद गले लगे फिर वहां से नीचे उतर आए और जीवन भर के लिए एक यादगार  लम्हा साथ ले आए।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com