तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की आंधी, धड़ाम से गिरा Sun TV का शेयर

सोमवार को सन टीवी (SUN TV Share Price Today) के शेयर में भारी गिरावट आई। कंपनी का शेयर 1 बजे BSE पर 6.90 फीसदी की गिरावट के साथ 563.25 रुपये पर है। वैसे इसमें करीब 10 फीसदी तक की गिरावट आई है। बता दें कि तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों के रुझानों में दिख रहा है कि एक्टर से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK चुनावी मैदान में शानदार शुरुआत करने जा रही है। मगर इससे सन टीवी का शेयर क्यों गिरा? आइए बताते हैं।

ये है सन टीवी के शेयर में गिरावट की वजह
सी. जोसेफ विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ तमिलनाडु की चुनावी राजनीति में लंबे समय से चले आ रहे द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (AIADMK) के दबदबे को बड़ी चुनौती देने जा रही है।

Sun TV, Sun Group का हिस्सा है, जिसे मीडिया दिग्गज कलानिधि मारन कंट्रोल करते हैं। कलानिधि मारन, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के पोते और मौजूदा मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के भतीजे हैं। स्टालिन ही DMK के प्रमुख भी हैं। डीएमके की हार विरोधी पार्टी टीवीके की जीत से सन टीवी को लेकर निवेशकों में निगेटिव रुझान बना है।

तमिलनाडु के चुनाव नतीजे
भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे के आस-पास 234 सीटों में से TVK 108 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं DMK 56 सीटों पर आगे है। AIADMK गठबंधन 69 सीटों पर आगे है, जिसके बाद पट्टाली मक्कल काची (PMK) 6 सीटों पर आगे है। इस बीच, CPI (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) 2 विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है।

1967 के बाद पहली बार बड़ा बदलाव
तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर को दो द्रविड़ पार्टियों ने आकार दिया है—DMK, जिसकी स्थापना 1949 में सी. एन. अन्नादुराई ने की थी, और AIADMK, जिसे 1972 में एम. जी. रामचंद्रन ने DMK से अलग होकर बनी थी। 1967 से, राज्य का हर मुख्यमंत्री इन्हीं दोनों पार्टियों में से किसी एक का रहा है। मगर अब इस समीकरण में बदलाव होता दिख रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com