ढाई महीने बाद ओटीटी पर आ रही वीर दास की कॉमेडी फिल्म, कब और कहां देखें ‘हैप्पी पटेल’?

आमिर खान निर्मित हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस (Happy Patel: Khataranak jasoos) सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतरने की तैयारी में है।

हैप्पी पटेल एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है जो 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म भले ही बड़े पर्दे पर सफल न हो पाई हो, लेकिन इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। अब आखिरकार फिल्म कब ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है, इसका पता चल गया है।

यूट्यूब नहीं, ओटीटी पर आएगी हैप्पी पटेल

हैप्पी पटेल की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। आमिर खान अपनी फिल्मों को ओटीटी की जगह यूट्यूब पर स्ट्रीम करना प्रिफर करते हैं। उन्होंने अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को ओटीटी की जगह यूट्यूब पर जारी किया था। हालांकि, हैप्पी पटेल को उन्होंने यूट्यूब नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।

बजट नहीं निकाल पाई थी फिल्म

हैप्पी पटेल जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास अच्छा परफॉर्म नहीं किया था। कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये में बनी हैप्पी पटेल ने दुनियाभर में करीब 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, भारत में कलेक्शन सिर्फ 5 करोड़ रुपये था। 

किस ओटीटी पर आएगी हैप्पी पटेल?

बड़े पर्दे से उतरने के बाद अब हैप्पी पटेल ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है। यह नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी पुष्टि की गई है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “भारत नए लोगों के लिए नहीं है। लेकिन यह हैप्पी पटेल के लिए है।” यह फिल्म ओटीटी पर 1 अप्रैल से स्ट्रीम होगी।

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी एक शेफ की है जो एजेंट बनने की कोशिश करता है। उसे एक साइंटिस्ट को बचाने का मिशन मिलता है जो उसके सफर को उतार-चढ़ाव से भर देता है। फिल्म में खलनायिका के रोल में मोना सिंह नजर आईं। फिल्म में आमिर खान और इमरान खान का भी कैमियो है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com