डॉ अमर्त्य सेन की पहली पत्नी नवनीता देव का निधन: कोलकाता

प्रसिद्ध साहित्यकार एवं नोबेल विजेता अर्थशास्त्री डॉ अमर्त्य सेन की पहली पत्नी नवनीता देव सेन का गुरुवार की शाम दक्षिण कोलकाता में उनके निवास पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। नवनीता को भारत सरकार ने साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। नवनीता लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां अंतारा और नंदना है।

श्रीमति नवनीता सेन का जन्म 13 जनवरी, 1938 को कोलकाता में हुआ था। इनके पिता का नाम नरेंद्रनाथ देव और माता का नाम राधारानी देवी हैं। उनके माता-पिता दोनों ही कवि थे। कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया था। नवनीता सेन एक कवियत्री के साथ-साथ उपन्यासकार और कथाकार भी थीं।

एक कवि, एक उपन्यासकार, एक स्तंभकार और लघु कथाओं और यात्रा वृतांतों के लेखक, देव सेन को रामायण पर उनके शोध के लिए भी जाना जाता था। देव सेन ने 1958 में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन से शादी की। 1976 में दोनों का तलाक हो गया।

इस साल नोबेल जीतने वाले अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने पिछले महीने कोलकाता में अपने दौरे के दौरान देव सेन से उनके घर पर मुलाकात की थी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नवनीता देव सेन की मृत्यु पर दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि ‘प्रसिद्ध साहित्यकार और अकादमिक नवनीता देव सेन केनि धन से दुखी हूं, कई पुरस्कार विजेता श्री मति सेन की अनुपस्थिति उनके असंख्य छात्रों और शुभचिंतकों द्वारा महसूस की जाएगी।’

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com