डेंगू से महिला की मौत के बाद नगर निगम ने चलाया संजय नगर की बस्ती में सघन सफाई अभियान

डेंगू से महिला की मौत के बाद नगर निगम ने रविवार को बक्शीबांध के पास संजय नगर मलिन बस्ती में सघन सफाई अभियान चलाया। बस्ती की नालियां साफ की गईं, कूड़ा हटाया गया और फॉगिंग कराई गई। कीटनाशक व एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने भी महिला की मौत के बाद शनिवार को बस्ती का निरीक्षण किया था। नगर आयुक्त ने सामुदायिक शौचालयों को देखने के बाद बस्ती के लोगों से बात की। इसके बाद नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी संजय ममगई से भी बस्ती के बारे में जानकारी मांगी। जोनल अधिकारी ने बताया कि बस्ती रेलवे की जमीन पर बसी है। बारिश के समय अक्सर बस्ती में पानी भर जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com