डेंगू के प्रकोप के कारण कानपुर के एक व्यक्ति ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। कृष्ण कुमार सिंह चकित ने बताया कि शहर के तमाम स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा है। डेंगू समेत अन्य खतरनाक रोग लोगों को चपेट में ले रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेवार नेता व अफसर चेत नहीं रहे हैं। इसलिए शनिवार को शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यपालमुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, सांसद, महापौर, विधायक, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के चित्र को कूड़े के ढेर में रखा। सभी को मच्छरदानी व अन्य मच्छररोधी चीजों को भेंट स्वरूप चढ़ाकर रोष जताया। उन्होंने कीटनाशक का छिड़काव तुरंत कराने की मांग भी की। कानपुर नगर निगम नहीं, कानपुर नरक निगम हो चुका हैं। डेंगू का हैं कहर, नेतागण हैं बेखबर।

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal