डार्क चॉकलेट से लेकर हल्दी तक: अपनी डाइट में शामिल करें 10 चीजें

सुबह की पहली मुस्कान से लेकर रात की सुकून भरी नींद तक, हमारी खुशी कई छोटे-छोटे पलों से बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन पलों को खास बनाने में आपकी थाली भी बड़ी भूमिका निभाती है? अक्सर हम खुशी को बाहरी हालात से जोड़ लेते हैं, जबकि असली राज हमारे शरीर के अंदर छुपा होता है। हमारे शरीर में बनने वाले हैप्पी हार्मोन हमारे मूड, सोच और एनर्जी को कंट्रोल करते हैं। सही फूड्स इन हार्मोन्स को नेचुरली एक्टिव कर सकते हैं। इसलिए कहा जाता है, खुश रहना ही जिंदगी है और खुश रहने की शुरुआत सही खानपान से होती है। आइए जानते हैं ये फूड्स कौन कौन से हैं, जो हैप्पी हार्मोन बढ़ाने में मदद करते हैं। हैप्पी हार्मोन रिलीज करने वाले फूड्स डार्क चॉकलेट- इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और मैग्नीशियम दिमाग को रिलैक्स कर डोपामिन रिलीज करने में मदद करते हैं। इसीलिए थोड़ी-सी डार्क चॉकलेट स्ट्रेस कम कर चेहरे पर मुस्कान लाती है। केला- नेचुरल मूड बूस्टर केले में ट्रिप्टोफैन होता है, जो शरीर में जाकर सेरोटोनिन में बदलता है, जो इंस्टेंट एनर्जी देता है और थकान व चिड़चिड़ापन दूर करता है। दही- दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ सुधारते हैं, जिससे मेंटल स्ट्रेस कम होता है। हेल्दी पेट का सीधा असर खुश मूड पर पड़ता है। अखरोट- दिमाग जैसे दिखने वाले अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड डिप्रेशन के लक्षणों को कम कर पॉजिटिव सोच बढ़ाते हैं। ओट्स- ओट्स धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं, जिससे ब्लड शुगर बैलेंस में रहती है। इससे मूड स्विंग्स कम होते हैं और दिनभर मन शांत और स्थिर रहता है। बेरीज- एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसी बेरीज,स्ट्रेस हार्मोन को कम कर दिमाग को फ्रेश रखती हैं,जिससे खुशी का एहसास बढ़ता है। पालक- पालक में मौजूद मैग्नीशियम एंडॉर्फिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है जो थकान, बेचैनी और नेगेटिव फीलिंग्स को कम कर मन को शांत करता है। अंडा- अंडा प्रोटीन और विटामिन डी का बेस्ट सोर्स है,जो डोपामिन लेवल को सपोर्ट कर मोटिवेशन बढ़ता है जिससे मन खुश रहता है। फैटी फिश- साल्मन और मैकेरल जैसी मछलियां ओमेगा-3 से भरपूर होती हैं।ये ब्रेन हेल्थ सुधारती हैं और डिप्रेशन का रिस्क कम करती हैं। हल्दी- हल्दी में मौजूद करक्यूमिन ब्रेन के हैप्पी हार्मोन को एक्टिव कर सूजन कम करता है और लंबे समय तक पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखता है। खुशी कोई दूर की चीज नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की थाली में छुपी होती है। इसलिए जब आप सही फूड्स चुनते हैं, तो आपका शरीर खुद-ब-खुद खुश रहने के सिग्नल भेजता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com