बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जब से निक जोनस से शादी की है उसके बाद से वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका भले की लंबे समये से फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं।

प्रियंका फिलहाल पति निक जोनस के साथ अपनी लाइफ इन्जॉय कर रही हैं। वो अक्सर पति के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने निक के साथ एक फोटो शेयर की और वो ट्रोल हो गईं। कमाल की बात ये है कि वो फोटो की वजह से नहीं बल्कि उसके साथ लिखे कैप्शन की वजह से ट्रोल हुईं।
https://www.instagram.com/p/B163bZ0HSEV/?utm_source=ig_web_copy_link
प्रियंका ने निक जोनस के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘गर्व की बात है जब आप 27 साल की उम्र में अपना टकीला खरीद लेते हो’। प्रियंका की इस फोटो के बाद लोगों ने उन्हें ये कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया कि उन्हें अपने पति की सही उम्र भी नहीं पता। निक अभी 26 साल के हैं। निक की उम्र 27 बताने पर लोग प्रियंका मज़ाक उड़ाने लगे।
प्रियंका को ट्रोल होता देख निक अपनी पत्नी के सपोर्ट में उतर आए। निक ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक फनी मीम शेयर किया जो ट्रोलर्स के लिए जवाब था। इस मीम में बताया गया कि दो हफ्ते बाद निक जोनस का बर्थडे हैं और प्रियंका चोपड़ा को ये बात पता है। प्रियंका के पति निक जोनस ने हाल ही में अपना ‘विला वन टकीला’ लॉन्च किया है।

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal