टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की बहूरानियों से में सबसे ज्यादा चर्चित हैं…

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की बहूरानियों से में सबसे ज्यादा चर्चित हैं। दिव्यांका का किरदार लोगों को काफी पसंद है और अब दिव्यांका घर घर में इशिता भल्ला के नाम से जानी जाती हैं। दरअसल, दिव्यांका ने धारावाहिक ‘ये हैं मोहब्बतें’ से अपनी खास पहचान बनाई है और इस धारावाहिक में उनके किरदार का नाम इशिता भल्ला है। लेकिन, दिव्यांका की एक्टिंग के साथ वैसे भी एक्ट्रेस के कई फैन हैं।

दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। दिव्यांका की ये तस्वीरें ही बताती हैं कि वो असल जिंदगी में अपने किरदार से काफी अलग हैं और मस्ती में अपना टाइम स्पेंड करती हैं। स्क्रीन पर हमेशा साड़ी में दिखने वाली दिव्यांका असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस लुक कैरी करती हैं।

दिव्यांका को घूमने फिरने का काफी शौक है और वो अपने ट्रिप की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। साथ ही वो अपने ट्रिप पर काफी इंजॉय करती नजर आती हैं।

दिव्यांका के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और अभी उनके 1 करोड़ 14 लाख फॉलोअर्स हैं। अभी तक दिव्यांका ने अपने 2400 फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

एक्टिंग के अलावा शूटिंग और पर्वतारोहण में भी माहिर हैं और एक्ट्रेस ने दोनों का कोर्स किया है। ऑल इंडिया रेडियो से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दिव्यांका ने 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से टीवी में डेब्यू किया। साल 2013 में उन्हें ‘ये है मोहब्बते’ शो में ‘इशिता’ का किरदार मिला और वो उन्होंने इस रोल में काफी पसंद किया गया।

https://www.instagram.com/p/B2eGLOCnMgR/?utm_source=ig_embed

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com