झुलसाती गर्मी से मिलने जा रही राहत, IMD वैज्ञानिक ने बताया

पिछले कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रही दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश होने और आंधी आने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यह राष्ट्रीय राजधानी के लिए राहत की बात है, जो हाल ही में लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान के साथ भीषण गर्मी की स्थिति का सामना कर रही है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 38 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

विभाग के अनुसार, आज आंधी, धूल भरी आंधी और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार के मुकाबले लू/तीव्र लू की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है। हालांकि, आज राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, झारखंड के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही।
आईएमडी के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बना हुआ है और ऊपर से एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, यह निचले क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिम बांग्लादेश तक है।

इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, गांगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 01-03 जून के दौरान गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही। इसके अलावा, बिहार, गुजरात और विदर्भ के कुछ हिस्सों में और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रही।

मौसम विज्ञानी प्रकाश ढोले ने बताया, “पिछले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान सीधी में 48.2 डिग्री और खजुराहो में 47 डिग्री दर्ज किया गया। इन दोनों जिलों में तीव्र लू रिकॉर्ड की गई है।

उन्होंने बताया कि, “जम्मू में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है साथ ही उत्तर प्रदेश में एक ऊपरी हवा का चक्रवात है। इन सबके कारण अगले 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश देखी जा सकती है। उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी जिलों में लू का प्रभाव बना रहेगा”

ढोले ने बताया, “30 मई को एक दिन पहले ही मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है। अगर ऐसा ही क्रम जारी रहा तो 14-15 जून के 1-2 दिन पहले ही प्रदेश में मॉनसून आ सकता है।”

दिल्ली में मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया, “उत्तर-पश्चिमी भारत में कल से पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जगह हल्की बूंदा-बांदी हुई है। तापमान में भी गिरावट आ रही है…लेकिन फिर भी 47 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है…बिहार के लिए आज हमने रेड अलर्ट रखा है। झारखंड और ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट है…”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com