झारखंड चुनावः लालू की पार्टी का खुला खाता बढ़त की ओर, इन पांच सीटों से आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान आ रहे हैं। 81 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी आ रहे रुझानों में सत्ता गंवाती हुई नजर आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बने महागठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है। इस रुझान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। रुझान से यह साफ हो रहा है कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल का बना महागठबंधन राज्य की सत्ता की तरफ बढ़ रही है।

चतरा विधानसभा सीट से राजद के सत्यानंद भोख्ता भाजपा के जनार्दन पासवान से आगे चल रहे हैं।

छत्तरपुर की सीट से राजद प्रत्याशी विजय कुमार भाजपा की उम्मीदवार पुष्पा देवी से आगे चल रहे हैं।

डालटेनगंज विधानसभा सीट से आलोक कुमार चौरसिया कांग्रेस के कृष्णानंद त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दोनों पार्टियों के बीत समझौता नहीं हो पाया था, इस वजह से राजद और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार को इस सीट उतरा था।

देवघर की सीट से राजद के सुरेश पासवान भाजपा के नारायण दास से आगे चल रहे हैं।

गोड्डा विधानसभा सीट पर भी राजद के प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव भाजपा के अमित कुमार मंडल से आगे चल रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com