कोडरमा संसदीय क्षेत्र से अन्नपूर्णा देवी भाजपा प्रत्याशी होंगी। इस पर अब कोई संशय नहीं रह गया है। अन्नपूर्णा देवी कोडरमा की शर्त पर ही भाजपा में शामिल हुई हैं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को इस पर कोई आपत्ति भी नहीं है। वहीं, रांची व चतरा संसदीय सीट का पेंच अब भी फंसा हुआ है। केंद्रीय चुनाव समिति ने भी इन दोनों सीटों को लेकर किसी तरह का निर्णय अभी नहीं लिया है।
कोडरमा संसदीय सीट से अन्नपूर्णा देवी का नाम लगभग फाइनल होने से मौजूदा सांसद रवींद्र राय को बड़ा झटका लगेगा। रांची सांसद रामटहल चौधरी और चतरा सांसद सुनील सिंह को लेकर दिन भर अटकलों का बाजार गर्म रहा। रांची में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, बीसीसीआइ के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी समेत अन्य कुछ अन्य नेताओं को रामटहल के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं सांसद सुनील सिंह अब भी चतरा के सबसे पुख्ता दावेदार माने जा रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal