लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) अध्यक्ष चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कह दी है।उन्होंने साफ कहा है कि झारखंड में नई सरकार किसी की भी बने, लोजपा किंगमेकर की भूमिका में होगी। इस तरह से चिराग ने तय कर दिया है कि झारखंड की नई सरकार में लोजपा की अहम भूमिका होनेवाली है।

एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने झारखंड विधान सभा चुनाव के दौरान शनिवार को कई विधान सभा क्षेत्रों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया। चिराग पासवान ने गिरिडीह, धनबाद और जरमुंडी विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।
इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि पूरे झारखंड में एलजेपी के सभी उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं और जब सरकार बनेगी तो सरकार बनाने में पार्टी की भूमिका अहम होगी। चिराग ने कहा कि आज वे बिहार के जरूर हैं, लेकिन उनकी जन्मभूमि झारखंड है। जब उनका जन्म हुआ था, तब बिहार-झारखंड एक ही था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal