पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) की ओर से आज यानी 10 अक्टूबर को WBJEE JECA 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब वे आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/jeca पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नबंर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
WBJEE JECA 2025 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बोर्ड की ओर से WBJEE JECA 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/jeca पर जाकर विजिट करें।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ‘WBJEE JECA 2025 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नबंर और पासवर्ड को दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।