जारी है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी, आज इतना… हुआ दाम

तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इससे पहले बुधवार को तेल के दाम स्थिर थे। वहीं दो जनवरी से लेकर सात जनवरी तक पेट्रोल व डीजल की कीमत में इजाफा किया गया था।

चार महानगरों में इतना बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत सात पैसे बढ़ी है। कोलकाता और मुंबई में छह पैसे और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आठ पैसे बढ़ी है। इसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.81, 78.39, 81.39 और 78.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़ी है, कोलकाता में  16 पैसे, मुंबई में 15 पैसे और चेन्नई में भी 16 पैसे, जिसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 68.94, 71.31, 72.29 और 72.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
अमेरिका और ईरान में बुधवार को फिर तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम करीब तीन फीसदी चढ़ गए। इससे ब्रेंट क्रूड 71.75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया, जो सितंबर 2019 के बाद सबसे ज्यादा है। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई और 69.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसी तरह, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.3 फीसदी चढ़कर 63.52 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

देश में पेट्रोल, डीजल के दामों में और इजाफा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत अरब देशों के साथ ही ईरान से भी क्रूड ऑयल का आयात करता रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 14 महीनों के अधिकतम स्तर पर हैं।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com