हम आपको बता दें गर्मी का मौसम चल रहा है और इस मौसम में जामुन की बाहर आई है। बाजार में जामुन खूब बिक रहा है। इस मौसम में जामुन खाना लोगों को पसंद भी होता है। जामुन जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतने ही इसके औषधीय गुण भी होते हैं। जामुन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। जामुन में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
ऐसे हो सकता है लाभ
जानकारी के अनुसार जामुन खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है तो वहीं कई बार ये शरीर को नुकसान भी दे सकता है। जैसे की जामुन तो कभी-कभी दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। जामुन को खाली पेट खाना भी नुकसानदायक होता है। जामुन खाने से एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। भुने हुए जीरे को काले नमक के साथ पीस लें और इसका जामुन के साथ सेवन करें। ऐसा करने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है। वहीं एनीमिया से पीडित लोगों को जामुन खाने की सलाह दी जाती है।
इस तरह मिलेगा फायदा
इसी के साथ जामुन को खाने से मधुमेह की बीमारी नहीं होती है। साथ इसके खाने से पथरी की रोकथाम में काफी मदद मिलती है। जामुन की गुठली को दही में पीसकर खाने को काफी अच्छा माना जाता है। जामुन में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए भी इसे खाना अच्छा माना जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal