जानिए कैसा रहेगा नया साल, इस अंक वालों की खुलेगी किस्मत

अंक ज्योतिष अपने आप में रोचक विधा है। इसमें आपके जन्म की तारीख के अंक के आधार पर आपके भविष्य की पड़ताल की जाती है। हर व्यक्ति 1 से 9 तक किसी मूलांक का स्वामी होता है। यहां इसी आधार पर वर्ष 2019 के लिए तमाम मूलांक वाले लोगों के भविष्य को टटोला गया है। आप भी अपनी जन्म तारीख के आधार पर देखें कि कैसा होगा नया वर्ष आपके लिए। क्यों भारत के लिए 3 अंक भाग्यशाली है?

वर्ष 2018 में हमने ग्लोबल वार्मिंग के परिणामों को भोगा। 2019 में भी इसका प्रभाव रहेगा। इस साल भारी बारिश का अनुमान है, खासतौर पर तूफान और तेज अंधडे साथ बारिश के योग हैं। 3 मूलांक वालों के लिए यह साल कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर आएगा। खासतौर पर श्वांस संबंधी, सर्दी, कफ और अस्थमा, लंग इंफेक्शन आदि की आशंका है, अपना ध्यान रखें। बृहस्पति सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है और यह तुलनात्मक रूप से अपने आकार की दृष्टि से सूर्य के सबसे करीब भी है। बृहस्पति को हमारे यहां गुरु भी कहते हैं। बृहस्पति दो राशियों धनु और मीन का स्वामी भी हैं। ज्योतिष में बृहस्पति धन और समृद्धि का ग्रह माना जाता है। यह अच्छा समाचार है, वैश्विक बाजार में ऊंच-नीच रही और 2018 में अस्तव्यस्तता रही। यह भी पिछले साल की कहानी का ही हिस्सा था।

2019 में न्यूमरोलॉजी के अनुसार, वैश्विक बाजार में मंदी का असर थोड़ा कम होगा। हालांकि यह गति बहुत धीमी होगी, फिर भी खासतौर पर भारत में मंदी का असर कम होता हुआ दिखाई देगा। क्योंकि भारत के 6 मूलांक (शुक्र) जो कि 3, 6 और 9 के परिवार का है और हम अपनी स्वतंत्रता के 72वें वर्ष में हैं जिसका मूलांक 9 है जो मंगल का अंक है, इसलिए भारत पर मंदी का प्रभाव कम होगा। जैसा कि 19 में 1 नंबर बहुत शक्तिशाली है, यह सूर्य का अंक माना जाता है। 1 और 9 दोनों ही अंक गणित के महत्वपूर्ण अंक माने जाते हैं।

मूलांक : 1 जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीखों पर हुआ है, उनका मूलांक 1 ही माना जाएगा। 1 मूलांक का स्वामी सूर्य होता है। 2019 हमें 3 अंक देता है, ज्योतिष में 3 बृहस्पति का अंक माना जाता है और यह सूर्य का मित्र माना जाता है। यदि आपने पिछले सालों में कोई अवसर गवांया है तो आपको वह अवसर फिर से मिलेगा। हकीकत में वित्तीय तौर पर आप बेहतर स्थिति में होंगे। सामाजिक तौर पर भी आप अपना स्थान बनाएंगे। अपने अस्थिर स्वभाव को अपने और अपने साथी के बीच न आने दें।

हेल्थ टिप : व्यस्त रहें, लेकिन अपने शरीर को रबर की तरह न खींचे। अपने काम और सेहत के बीच संतुलन बनाएं रखें। अपनी पीठ का ध्यान रखें। आपको इससे संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

1 मूलांक के सितारे – धीरूभाई, मुकेश और नीता अंबानी, आनंद एल राय, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, रेखा, लता मंगेशकर, ऐश्वर्या राय, संजीव कपूर, श्यामक डावर, सुनील गावस्कर, रितिक रोशन, रतन टाटा आदि।

आखिर क्यों N नाम वाले होते हैं सबसे अलग, उनके बारे जानकर हो जाओगे हैरान

मूलांक : 2 जो लोग किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे हैं उनका मूलांक 2 होता है।आप एकाएक खुद को अपने सपनों से दूर होता पाएंगे। आपको खुद से अपनी और दूसरों की अपेक्षाओं से पार पाने के लिए फिट होने की जरूरत होगी। आपको मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी से आपकी अपेक्षा बढ़ जाएगी, फिर भी आपको अपनी योग्यता के अनुसार फल मिलने में अभी वक्त है। व्यवस्था से विरोध करना अभी आपके हित में नहीं है। याद रखें कि यदि आकस्मिकता है तो संवेदनशीलता के लिए जगह नहीं है।

हेल्थ टिप : आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से दूर रहें। सिरदर्द को भी गंभीरता से लें। अच्छी नींद, मानसिक शांत और आराम आपको बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जाएगी।

2 मूलांक के सितारे – अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन, संजय दत्त, टाइगर श्रॉफ और राजकुमार हीरानी। 2 नंबर का स्वामी चंद्रमा है।

मूलांक : 3 जो लोग किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 3 होता है। आप जो भी करेंगे उसके अच्छे परिणाम आएंगे। अब तक यदि आपके प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो रहे थे तो इस साल आप उनको पूरा होते देखेंगे। साथी, परिवार और दोस्तों का मुश्किल समय में आपको पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। इसी से आप अपने जीवन का सबसे अच्छा समय देखेंगे। इसलिए हर हाल में आप इन लोगों को याद रखें। इन लोगों के प्रति आप कृतज्ञता का भाव रखें और जरूरत पड़ने पर आप इनकी मदद जरुर करें।

हेल्थ टिप : खुद को तनाव से हर हाल में बचाकर रखें। साथ ही खुद को उत्तेजना और बाहर के खाने से भी दूर रखें। यदि आप अच्छी चीजों का लंबे समय तक आनंद उठाना चाहते हैं तो खुद को उनसे दूर ही रखें।

3 मूलांक के सितारे – रजनीकांत, युवराज सिंह, सुरेश रैना, वॉरेन बफेट, करीना, टॉम क्रूज, शंकर, अहसान लॉय आदि।

मूलांक : 4 जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी वरूण है। हालांकि मूलांक 3 जिसका कि स्वामी बृहस्पति है वह एक प्रबावशाली ग्रह है, फिर भी यह दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहता है। यहां तक कि हस्तपेक्ष की हद तक जाकर वह मदद करता है।आप बहुत कुछ सीखेंगे और साथ ही इस प्रक्रिया में बहुत कुछ पाएंगे भी। याद रखें कि हम स्कूल और कॉलेज में सीखने के लिए पैसा देते हैं, तो इसी कड़ी में हमें यह भी याद रखना होता है कि हम बिना कुछ दिए कुछ सीख नहीं सकते हैं। आप अपने व्यावसायिक गतिविध्ाियों में बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं। तुरंत मिलने वाले लाभ और हानि का बहुत महत्व नहीं होता है। आवेगों पर बहुत ज्यादा विश्वास न करें।

अपने प्रेमी को वश में करने के लिए अपनाएं ये टोटके, उसके बाद नचायें ऊँगली पर

हेल्थ टिप : अपने शरीर के निचले हिस्से का खासतौर पर पैरों का ध्यान रखें।

4 मूलांक के सितारे – बराक ओबामा, ऋषि कपूर, किशोर कुमार, श्रीदेवी, तब्बू, जूही चावला, प्रिटी जिंटा आदि।

मूलांक : 5 जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 माना जाता है। 5 मूलांक का स्वामी बुध होता है। लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। लेकिन वादे पूरे होने में मुश्किलें आएंगे। बहुत ज्यादा तार्किकता से नुकसान हो सकता है। यदि आपने अपनी बेहतर तरीके से योजना बनाई है तो आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। अपने काम को लेकर संवाद करें। आलोचना से न घबराएं, आत्ममुग्धता से बाहर आएं।आपको अपने संबंधों को लेकर संवेदनशील होने की जरूरत है। आप लोगों से जल्दी-जल्दी बोर हो जाते हैं। इससे बाज आए, नहीं तो लोग आपकी इस कमजोरी का लाभ उटाएंगे। अपने रिश्तों को संजोकर रखें।

हेल्थ टिप : अपने मन और मस्तिष्क को स्थिर रखने की कोशिश करें। फिर भी यदि आप इसमें सफल नहीं होते हैं तो एमरल्ड पहनें लाभ होगा।

5 मूलांक के सितारे – डोनाल्ड ट्रंप, विराट कोहली, आमिर खान, रोहित शेट्टी, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और काजोल आदि।

मूलांक : 6 जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 माना जाता है। 6 मूलांक का स्वामी शुक्र है। आप लक्जरी की तरफ आकर्षित होंगे और खर्च करेंगे। आप पर बहुत सारे लोगों की नजरें होंगी। आप इस दौरान बहुत सारे नए दोस्त बनाएंगे और इनमें से कुछ के साथ आपकी दोस्ती बहुत लंबी चलेगी।2019 आपको अपनी क्षमता के प्रदर्शन के लिए अवसर उपलब्ध्ा करवाएगा। आप खुद को आगे बढ़ते रहने के लिए तैयार रखें। विद्यार्थियों के लिए यह साल बहुत अच्छा है, उन्हें सफलता हासिल होगी। निवेश के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ टिप : सामाजिक बने रहने में आपको कोई अड़चन नहीं होगी। लेकिन बहुत ज्यादा उन्साह में आकर खाने और देर तक जागने से बचना होगा। सर्दी, कफ और थॉयरायड का ध्यान रखें।

6 मूलांक के सितारे – रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, सचिन तेंदुलकर, सानिया मिर्जा, एआर रहमान, माधुरी दीक्षित, राकेश रोशन, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर आदि।

मूलांक : 7 जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है उन सबका मूलांक 7 होगा। इसका स्वामी नेपच्युन है। नेपच्युन को समुद्र का भगवान कहा जाता है। यह ग्रह प्रेरणा, स्वप्न, मनोविज्ञान आदि को प्रभावित करता है। इससे प्रभावित जातक अध्यात्म की तरफ आकर्षित होते हैं। बृहस्पति के प्रभाव से इन जातकों में महत्वाकांक्षा का संचार होता है। जो महिलाएं घर में हैं और उनके पास समय हैं वे कुछ नया शुरू कर सकती हैं।यह आपको बेचैनी से निजात दिला सकती है। कुछ नया करते रहने से आपमें उन्साह बना रहेगा। आप में से बहुत सारे लोग अपने पर्यटन के सपनों को पूरा करेंगे। खर्च बढ़ेंगे। कभी-कभी आपके शौक व्यवसाय में बदल जाते हैं और आप आनंद के साथ आर्थिक लाभ भी पाते हैं।

हेल्थ टिप : वाहन चलाते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतें। दुर्घटना से बचाव के लिए यह आवश्यक है।

7 मूलांक के सितारे – एकता कपूर, करन जौहर, इरफान खान, शाहिद कपूर, एमएस धोनी, अरविंद केजरीवाल, कैटरीना कैफ और सैफ अली खान आदि।

मूलांक : 8 जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 का स्वामी शनि है। लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार आपको जीत मिलेगी। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी।आपमें से जो भी नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उन्हें अपने लोगों से अच्छा सहयोग मिलेगा। फिर भी थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। शनि स्कूल प्रिंसिपल की तरह होता है तो बृहस्पति एक सख्त शिक्षक की तरह व्यवहार करता है। इसलिए आपको परिश्रम तो करना ही होगा। आप ज्यादा सकारात्मक होने के साथ-साथ सामाजिक भी होंगे और पाएंगे कि आपको आपके आसपास के लोग सरप्राइज करेंगे। यह साल आपके लिए बहुत अच्छा सिद्ध होगा।

हेल्थ टिप : सफलता के उत्साह में अपने खानपान की उपेक्षा न करें। जंक फूड खाने से परहेज करें।

ये 3 राशि के लोग अपनी ही गलतियों के वजह से खो बैठते हैं सच्चा प्यार

8 मूलांक के सितारे – नरेंद्र मोदी, डॉ. मनमोहनसिंह, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख, आशा भोंसले, गौरी खान और जॉन अब्राहम आदि।

मूलांक : 9 जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 9, 18 या फिर 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 होगा। इस मूलांक का स्वामी मंगल है। 9 मूलांक मंगल और 3 मूलांक का स्वामी बृहस्पति है, दोनों एक दूसरे के मददगार होते हैं। अब तक जिन कामों में आपको अड़चन हो रही थी, वे एकाएक पूरे होते नजर आएंगे। यही वह समय है, जब आप अपने अधूरे पड़े प्रोजेक्ट को पूरा कर पाएंगे।अपने भाई या बहन की शादी या फिर अपने अपने साथी की सेहत से संबंधित चिंता दूर होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। अपनी योग्यता और क्षमता के हिसाब से आपको पहचान और प्रतिष्ठा मिलेगी। अब तक आप इससे वंचित थे। अतिरिक्त पैसे को बचाने की कोशिश करें।

हेल्थ टिप : नियमित तौर पर वर्कआउट करने से आप अपनी ऊर्जा का बेहतर उपयोग कर पाएंगे। खान-पान का खास ध्यान रखें।

9 मूलांक के सितारे – अक्षय कुमार, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, फेरहान अख्तर, ब्रूस ली, सुरेश रैना, सोनम कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा आदि।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com