जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन पढ़िए आज का राशिफल

मेष –
आज किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती है। कई उपयोगी जानकारियां भी मिलेंगी। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। अपनी योग्यता और सूझबूझ द्वारा लिए गए निर्णय के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। किसी बात को लेकर मन में डर या चिंता की स्थिति रह सकती है। खास बात यह ध्यान रखना है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जिसका नकारात्मक असर आपके व्यवहार पर आना स्वाभाविक है। परंतु अपनी भावनाओं पर काबू रखें। इस समय व्यवसाय में जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुकूल उचित परिणाम भी हासिल होंगे। आलस बिल्कुल ना करें। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में सामंजस्यपूर्ण वातावरण रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध परेशानी का भी कारण बन सकते हैं। अपने आहार व दिनचर्या को बहुत ही व्यवस्थित रखें। साथ ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि की नियमित जांच करवाएं।

वृष –
अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपका कोई सपना साकार हो सकता है। सिर्फ उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहें तो बेहतर परिणाम हासिल कर लेंगे। कहीं पर वार्तालाप करते समय अपनी बोलचाल का लहजा नरम रखें, वरना संबंध खराब हो सकते हैं। ध्यान रखें कि आलस और तनाव जैसी स्थिति आपके कार्यों में बाधाएं भी डाल सकती हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी। अपने व्यावसायिक संपर्कों के माध्यम से आपको उचित आर्डर और नये अनुबंध मिल सकते हैं। आपकी मेहनत से काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कर्मचारियों का भी कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव के मौके मिलेंगे जो फायदेमंद भी होंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। किसी-किसी समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाकर रखें।

मिथुन –
दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी जिससे पूरा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। अपनी खास गतिविधियों को दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी नहीं है। गुप्त रूप से करने पर आशातीत सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह आप पर बना रहेगा। व्यवस्थित बजट रखें। अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है जिस पर कटौती करना संभव नहीं होगा। इसलिए सावधान रहें, क्योंकि इस चिंता का असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है। हालांकि किसी मित्र की सहायता से आपकी समस्या का समाधान भी निकलेगा। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित व्यवसाय में गति आएगी। बिजनेस में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है। इसलिए मेहनत से घबराएं नहीं। नौकरी में टारगेट हासिल होने से बॉस खुश होंगे। मन मुताबिक ट्रांसफर की भी संभावना है। दांपत्य संबंध सुखद और मधुरता पूर्ण रहेंगे। बच्चे की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। वायु विकार और जोड़ों के दर्द सबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। बादी वाली तथा तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।

कर्क –
आज किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत रहेगी, जिससे अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। पठन-पाठन तथा उत्तम जानकारियों को हासिल करने में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग को अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। ध्यान रखें कि आपकी लापरवाही की वजह से कोई नुकसान हो सकता है, परंतु इसका कारण आपकी एकाग्रता में कमी होना ही है। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें तथा दूसरों के मामले में ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस समय किसी भी कार्य को बहुत अधिक ध्यान से करने की जरूरत है। कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी और प्रतिस्पर्धा संबंधी मामलों में भी बहुत अधिक परेशानियां आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने डिपार्टमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पति-पत्नी आपसे संबंधों में तालमेल बनाकर रखें, वरना इसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखने के लिए खानपान हल्का तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें। इस समय पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है।

सिंह –
किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए सहायक रहेगा। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही जनसंपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा और आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। परिवार जनों के साथ कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा। किसी विपरीत परिस्थिति की वजह से मन में कुछ उहापोह जैसी स्थिति रहेगी और इस वजह से कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल भी हो सकता है। कोई निर्णय भी जल्दबाजी में ना लें। अनावश्यक खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है। समझ और सतर्कता से कार्यों में गति आएगी। कारोबार में ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है। हो सकता है बिजनेस में आपको दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों से समझौता करना पड़ सकता है। अभी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा संबंधी ऑर्डर मिल सकता है। घर में आपसी सामंजस्य और अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। मौसम की वजह से थकान और बदन दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।

कन्या –
व्यावसायिक तथा व्यक्तिगत दिनचर्या व्यवस्थित रहेंगी। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। किसी ऐतिहासिक स्थल पर घूमने के लिए जाने का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे आप बहुत अधिक शांति व हल्का महसूस करेंगे। आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की तरफ से कीमती उपहार भी मिल सकता है। युवाओं को अपनी मेहनत के मनोनुकुल परिणाम न मिलने से कुछ समय के लिए मन में उदासी व नकारात्मक विचार आ सकते हैं। पुनः प्रयास करें और कुछ समय योगा और मेडिटेशन में व्यतीत करें जिससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। घर संबंधी कोई भी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाए। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से आप व्यावसायिक गतिविधियों में अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, परंतु सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सहयोग आपके कार्य में नुकसान नहीं होने देगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। घर में सकारात्मक वातावरण व्याप्त रहेगा। वैवाहिक संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। मित्रों से मेल मुलाकात होगी। वाहन वगैरह चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतें। गिरने या चोट लगने जैसी ग्रह स्थिति बनी हुई है।

तुला –
आज ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य भी हल होने वाला है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में वरिष्ठ तथा बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रखने से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। किसी गैर कानूनी काम में ना उलझें तो उचित रहेगा। विद्यार्थी लोग मनोरंजन के साथ-साथ अपनी पढ़ाई के प्रति भी ध्यान दें। किसी को भी पैसा उधार देने से परहेज करें। अपने फिजूल के खर्चे पर काबू रखना जरूरी है।
अपने व्यवसाय में पूरे ध्यान और मेहनत से काम करना जरूरी है निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। टैक्स से संबंधित काम उलझ सकता है, इसलिए सावधान रहें। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात सारे तनाव को दूर करेगी। वर्तमान मौसम की वजह से नजला, जुखाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं।आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित रहेगा।

वृश्चिक –
परिस्थितियों में अनुकूलता रहेगी। प्रॉपर्टी या व्हीकल से जुड़ा कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है, हालांकि आज किसी खास कार्य में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक परिश्रम की जरूरत है, परंतु आपको अवश्य ही कामयाबी मिलेगी और नियत समय पर कार्य संपन्न हो जाएंगे। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से परहेज करें, वरना इसका नकारात्मक असर आपके मान-सम्मान पर भी पड़ सकता है। अनावश्यक बढ़ते खर्चों पर काबू रखना भी जरूरी है। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने में भी अवश्य लगाएं।
इस समय किसी भी व्यावसायिक यात्रा को स्थगित रखें और वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। युवा वर्ग जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में करियर संबंधी किसी गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट पर ओवरटाइम करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत समस्या को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। प्रेम संबंधों में इस समय भावनात्मक रूप से एक दूसरे का ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में परेशान होने के बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें।

धनु –
पिछले कुछ समय से संबंधों के बीच जो मनमुटाव चल रहे थे, आज आपसी वार्तालाप द्वारा वह गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और संबंधों में पुनः नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में समय व्यतीत होगा, जिस वजह से आपके खुद के कार्य अधूरे रह सकते हैं। परंतु दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज़ लेने से बचें। किसी से अगर कोई वादा किया है, तो उसे पूरा भी अवश्य करें। आज मनःस्थिति कुछ विचलित अवस्था में रहेगी। व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था में सुधार आएगा। सहयोगियों और कर्मचारियों का सहयोगात्मक रवैया रहेगा। परंतु अपनी कार्य योजना में कुछ बदलाव लाना भी जरूरी है। प्रॉपर्टी तथा वाहन से संबंधित व्यवसाय में उचित मुनाफा होने की संभावना है। घर में व्यवस्थित वातावरण रहेगा। युवाओं का विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और यह प्रेम संबंधों में भी तब्दील हो सकता है। पेट संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत रहेगी। इसकी वजह सिर्फ अनियमित खान-पान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।

मकर –
आज की परिस्थितियां मनचाहे नतीजे देने वाली रहेंगी। आप अपनी कार्य करने की शैली और व्यवस्था में अच्छे बदलाव करने की कोशिश करें। इससे पिछले कुछ समय से चल रही समस्याएं काफी हद तक सुलझ जाएंगी। ध्यान रखें कि दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले उचित सोच-विचार कर लें, वरना काम बिगड़ भी सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। स्वभाव में इगो और अति आत्मविश्वास जैसे नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पाना जरूरी हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन जल्दी ही हालात आपके फेवर में हो जाएंगे, इसलिए अपने काम पर पूरा ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को साथियों से तालमेल बैठाने में दिक्कतें आएंगी। जीवनसाथी और परिवार वालों से मदद मिलती रहेगी। प्रेम संबंधों में कभी-कभी अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है। गैस, एसिडिटी आदि जैसे कारणों की वजह से पाचन प्रणाली कमजोर रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।

कुंभ –
अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए प्रयास आज सफल होने वाले हैं, इसलिए अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उन पर तुरंत काम शुरू कर दें। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनेगी तथा पढ़ाई में भी मन लगेगा। आपको ऐसा लग रहा है, कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है, तो यह सिर्फ आपका वहम ही है। धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कारोबार में विपरीत परिस्थितियां बनेंगी, लेकिन अपना मनोबल बनाए रखें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना उस पर काम शुरू करना आपको अपने लक्ष्य के और करीब ले जाएगा। ऑफिस में किसी साथी की मदद से टारगेट पूरा कर देंगे। मित्रों से मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी। परिवार के साथ डिनर आदि पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन व खांसी जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

मीन –
व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सोसाइटी और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा और मान-सम्मान भी मिलेगा। अगर किसी खास कार्य को लेकर लोन लेने की प्लानिंग चल रही है, तो आज आपकी समस्या हल होने वाली है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। कोई भी विवादित स्थिति बनने पर शांति पूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें, वरना इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ेगा। बच्चों पर ज्यादा अनुशासन लगाना उचित नहीं है, क्योंकि इससे उनका मनोबल और कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। बिजनेस में महत्वपूर्ण एग्रीमेंट या ऑर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए कोशिश करते रहें। महत्वपूर्ण काम भी आज बिना रुकावट पूरा हो जाएगा, परंतु अपने कार्य की रफ्तार बढ़ाने की भी जरूरत है। सरकारी नौकरी में क्लाइंट्स के साथ बहसबाजी में पड़ना नुकसानदायक रहेगा। पति-पत्नी के बीच मर्यादापूर्ण संबंध रहेंगे। लव पार्टनर के साथ अकारण ही किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उल्लंघन करने से आप ही मुसीबत में पड़ेंगे। इसलिए सावधान रहें और अपना नियमित चेकअप करते रहें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com